जीएसटी (GST) प्रणाली के तहत केवल Invoices बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि हर रजिस्टर्ड कारोबारी को समय पर अपनी बिक्री (Sales), खरीद (Purchase) और टैक्स देनदारी (Tax Liability) का सही हिसाब सरकार को देना होता है. GST कंप्लायंस में तीन सबसे अहम चरण होते हैं:
- GST Returns (GSTR-1 & GSTR-3B): Sales की विवरणी और TAX भुगतान का Summary Returne.
- GSTR-2B & ITC Reconciliation: खरीद पर मिले इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मिलान.
- GST Payment & Challan (GAR-7): Portal पर TAX जमा करने की प्रक्रिया.
इस विस्तृत गाइड में हम GST Returns, GSTR-2B & ITC Reconciliation, GST Payment & Challan) को आसान भाषा में प्रैक्टिकल उदाहरणों और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के साथ समझेंगे।
📊 GST Returns — GSTR-1 Vs GSTR-3B
GST Return का सीधा मतलब है — अपने Busiiness की बिक्री (Sales), खरीद (Purchase), एकत्र किए गए TAX और भुगतान की पूरी Details सरकार के GST Portal पर Submit करना.
📑 Primary GST Returns
├── 1. GSTR-1 (Outward Supplies / Sales Return)
└── 2. GSTR-3B (Summary Return for Tax Payment)
1️⃣ GSTR-1 Kya Hai? (Outward Supplies Return)
GSTR-1 आपकी बिक्री (Sales / Outward Supplies) का विवरण देने वाला Return है.
- Isme Kya Report Hota Hai?
- B2B Sales (रजिस्टर्ड Customer को की गई बिक्री)
- B2C Large Invoices (₹2.5 लाख से अधिक के इंटर-स्टेट बिल)
- B2C Others (छोटी बिक्री)
- Export Sales, Credit/Debit Notes और प्राप्त एडवांसेस
- Due Date: अगले महीने की 11 तारीख तक (उदा: April महीने का GSTR-1 11 May तक फाइल करना होगा).
- Impact: जब आप GSTR-1 सही समय पर File करते हैं, तभी आपके खरीदार (Customer) को उसके GST Portal पर ITC दिखता है और वह क्रेडिट ले पाता है.
2️⃣ GSTR-3B Kya Hai? (Summary Return)
GSTR-3B आपकी कुल TAXES देनदारी और TAX भुगतान की मासिक Summary Return होती है.
- Isme Kya Report Hota Hai?
- कुल Outward Tax (SALES पर लगा TAX)
- Inward Tax और ITC Claim (खरीद पर मिला क्रेडिट)
- Net Tax Payable aur Tax Paid (नकद भुगतान की Details)
- Due Date: अगले महीने की 20 तारीख तक (उदा: April महीने का GSTR-3B 20 May तक फाइल करना होगा).
- Impact: इसी रिटर्न के ज़रिए आपकी वास्तविक टैक्स लायबिलिटी का भुगतान होता है. समय पर न भरने पर ब्याज (Interest) और लेट फीस लगती है.
⚔️ GSTR-1 Vs GSTR-3B — Quick Comparison
| Comparison Point | GSTR-1 | GSTR-3B |
| Type of Return | Outward Supplies (Sales) Return | Tax Payment Summary Return |
| Kya Report Hota Hai? | केवल बिक्री के बिलों का विवरण | कुल टैक्स देनदारी और ITC का सारांश |
| Due Date | महीने की 11th तारीख | महीने की 20th तारीख |
| Public Visibility | क्रेता (Buyer) के GSTR-2A/2B में दिखता है | केवल आपके और विभाग के पास रहता है |
| ITC Impact | ग्राहक के ITC को प्रभावित करता है | आप अपना स्वयं का ITC यहाँ क्लेम करते हैं |
🔍 Part 2: GSTR-2B aur ITC Reconciliation
GSTR-2B Kya Hai?
GSTR-2B एक ऑटो-ड्राफ्टेड (Auto-generated) रीड-ओनली ITC Statment है. यह आपके सप्लायर्स (Suppliers) द्वारा दर्ज किए गए GSTR-1, GSTR-5 और GSTR-6A के आधार पर हर Monthly तैयार होता है. इसमें आपको मिलने वाले Eligible ITC और Ineligible ITC की स्पष्ट जानकारी होती है.
ITC Reconciliation Kya Hai aur Kyun Zaroori Hai?
ITC Reconciliation का मतलब है — अपनी बुक्स (Tally Purchase Register) में दर्ज खरीद के बिलों का मिलान GST पोर्टल से Download किए गए GSTR-2B से करना.
🔍 Reconciliation Objective
Purchase Register Data (Books) ── MATCHES ── GSTR-2B Data (GST Portal)
- Sahi ITC Claim: केवल वही क्रेडिट क्लेम करें जो GSTR-2B में दिख रहा है.
- Notice & Penalty Se Bachav: गलत या अतिरिक्त ITC लेने पर TAX विभाग से Notice, पेनल्टी और 18% ब्याज लग सकता है.
- Better Cash Flow: सप्लायर की गलतियों को पकड़कर सही समय पर ITC का फायदा लिया जा सकता है.
⚙️ ITC Reconciliation Ka Process
- Books Data Export: Tally Prime से अपना Purchase Register डेटा निकालें.
- GSTR-2B Download: GST Portal से संबंधित महीने का GSTR-2B (.JSON या Excel) डाउनलोड करें.
- Data Matching: GSTIN, Invoice Number, Date, Taxable Value और Tax Amount का मिलान करें.
- Identify Differences: Missing Invoices, Tax Amount Mismatches या Extra Invoices की पहचान करें.
- Supplier Follow-up: जिन सप्लायर्स ने बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, उनसे संपर्क करके अगला GSTR-1 फाइल करने से पहले सुधार करवाएं.
📊 Purchase Register Vs GSTR-2B Comparison
| Parameter | Purchase Register (Books) | GSTR-2B (GST Portal) |
| Data Source | आपके द्वारा की गई बिल एंट्रीज | सप्लायर द्वारा भरा गया GSTR-1 |
| Control | आपके नियंत्रण में (Editable) | सप्लायर के कार्य पर निर्भर (Auto Read-Only) |
| Timing | Bills मिलते ही Real Time Entry | सप्लायर के Return भरने के बाद मंथली अपडेट |
| Use Case | इंटरनल अकाउंटिंग | कानूनी रूप से मान्य ITC Claim |
💳 GST Payment & Challan (GAR-7)
GST Payment Kya Hai?
जब आपकी Outword Tax लायबिलिटी (GSTR-1/3B) उपलब्ध Input Tax Credit (ITC) से अधिक होती है, तो बची हुई रकम का भुगतान नकद/बैंक के ज़रिए GST Portal पर करना पड़ता है. भुगतान सफल होने के बाद जो रसीद जनरेट होती है, उसे Challan (GAR-7) कहते हैं.
⚠️ Rule: GSTR-3B Return फाइल करने से पहले TAX का भुगतान करना अनिवार्य है.
🧾 Challan (GAR-7) Mein Kya-Kya Details Hoti Hain?
- CIN (Challan Identification Number): 14 अंकों का यूनिक नंबर.
- Taxpayer का Name और GSTIN
- Tax Period (माह/वर्ष)
- Major Head (CGST, SGST, IGST, CESS) और Minor Head (Tax, Interest, Penalty, Fees) की रकम
- Payment Date, Time और Bank Reference Number
🏛️ Major Heads aur Minor Heads Classification
GST में भुगतान करते समय सही Major Head चुनना अत्यंत Important है, क्योंकि एक हेड का पैसा दूसरे हेड में अपने आप Transfer नहीं होता:
| Major Head | Used For (उपयोग) |
| CGST | Central GST के लिए |
| SGST / UTGST | State GST / Union Territory GST के लिए |
| IGST | Integrated GST (इंटर-स्टेट सेल्स) के लिए |
| CESS | GST Compensation Cess के लिए |
| Interest / Penalty / Fee | विलंब शुल्क, ब्याज या पेनल्टी के लिए |
🔄 GST Portal Par Payment Ka Proces
🔄 Step-by-Step Payment Flow
├── 1. GST Portal पर Login करें ➔ Services ➔ Payments ➔ Create Challan
├── 2. Tax Period (Month & Year) सेलेक्ट करें
├── 3. Challan details भरें (Major/Minor Head में Amount लिखें)
├── 4. Payment Mode चुनें (Net Banking, UPI, NEFT/RTGS, Debit/Credit Card)
├── 5. Proceed to Pay पर क्लिक करके भुगतान पूरा करें
└── 6. GAR-7 Challan (CIN के साथ) डाउनलोड करें
📝 Practical Business Example (Complete Flow)
Scenario: जयपुर के “Arman Electronics” की जुलाई 2025 की सेल्स पर कुल टैक्स देनदारी ₹50,000 (IGST) बनती है।
- GSTR-1 Filing: 11 अगस्त तक Arman इलेक्ट्रॉनिक्स अपनी सभी B2B सेल्स की एंट्री GSTR-1 में दर्ज करेंगे.
- GSTR-2B Check: 14 अगस्त को वे GSTR-2B चेक करते हैं जहाँ उनकी खरीद पर ₹30,000 का ITC उपलब्ध दिखता है.
- Reconciliation: वे अपनी बुक्स से मिलान करके सुनिश्चित करते हैं कि ₹30,000 का ITC पूरी तरह वैध है.
- Challan Creation: बची हुई नकद देनदारी ₹20,000 (₹50,000 – ₹30,000) के लिए पोर्टल पर IGST Major Head के तहत GAR-7 Challan बनाएंगे और UPI/Net Banking से पेमेंट करेंगे.
- GSTR-3B Filing: 20 अगस्त तक नकद भुगतान और ITC समायोजन का विवरण दिखाते हुए GSTR-3B रिटर्न सफलतापूर्वक सबमिट करेंगे.
🎯 Important Points to Remember
- ⏰ Adhere to Due Dates: GSTR-1 हमेशा 11th और GSTR-3B 20th तारीख तक भरें ताकि पेनल्टी और ग्राहकों को ITC में असुविधा न हो.
- 🔍 GSTR-2B Rule: कभी भी GSTR-2B से अधिक ITC क्लेम न करें, अन्यथा विभाग का नोटिस आ सकता है.
- 🏦 Major Head Verification: चालान बनाते समय ध्यान दें कि CGST का पैसा SGST या IGST हेड में न चला जाए.
- 📂 Document Audit Trail: GAR-7 चालान रसीद और रिकॉन्सिलेशन शीट्स को भविष्य के ऑडिट के लिए सुरक्षित रखें.
❓ Comment Challenge
Q1. GSTR-1 फाइल करने की सामान्य ड्यू डेट (Due Date) क्या है?
(A) महीने की 20 तारीख
(B) महीने की 11 तारीख
(C) महीने की 30 तारीख
(D) महीने की 5 तारीख
Q2. GST में ऑनलाइन टैक्स पेमेंट करने के बाद जनरेट होने वाले चालान को क्या कहते हैं?
(A) GSTR-2B
(B) GAR-7
(C) GSTR-3B
(D) Form 16
👉 अपना सही उत्तर नीचे Comment Box में ज़रूर लिखें!

